बरेली। कुंवारी बनकर शादी करने वाली महिला तीन बच्चों की मां निकली। इसका पता चलने पर दूसरे पति ने विरोध किया तो महिला ने पति, ससुर और रिश्ते के देवर पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़, रेप और दहेज के मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोप है कि महिला अब तक मुकदमा वापस लेने के नाम पर तीन लाख रुपये भी ले चुकी है। इसके बाद भी महिला आए दिन कुछ न कुछ डिमांड करती रहती है। युवक ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर का रहने वाला अमित कुमार कश्यप पुत्र रामकुमार पेशे से ड्राइवर है। अमित ने बताया कि 2017 में उसकी मुलाकात लखीमपुर खीरी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी निवासी अन्नू उर्फ शीतल से हुई थी। उन्होंने खुद को कुंवारा बताकर परिचय दिया था। जिसके बाद दोनों ने एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद महिला के बारे में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसका एक 20 वर्षीय बेटा आदर्श कुमार भारद्वाज और 2 छोटी बेटी भी है। अमित ने इस जानकारी के बाद से नाराजगी जताई है तो बह अमित की मां के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। आरोप है कि विरोध करने और सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने अपने पहले पति के साथ मिलकर अमित, उसके पिता और रिश्ते के भाई के खिलाफ लखीमपुर खीरी में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। अमित से मुकदमा वापस लेने के नाम पर अब तक तीन लाख रुपए ले चुकी है। इसके बाद भी वह आए दिन धमकाकर पैसों की डिमांड करती रहती है। युवक ने महिला पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।।
बरेली से कपिल यादव
