कोरोना का खौफ: परीक्षा कक्ष मे छात्र के छीकने पर मचा हड़कंप

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इस बार की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को पहली पाली में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। क्षेत्र के सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज पर भी छात्र-छात्राओं में दहशत के माहौल रहा हालांकि परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं के थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिला। कोरोना का खौफ हर किसी के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। गेट और क्लास रूम में किसी भी शिक्षक ने कोई तलाशी नहीं ली। छात्र बिना तलाशी के ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। चर्चा है कि बुधवार की सुबह परीक्षा कक्ष में किसी छात्र के छीकने को लेकर छात्र समेत शिक्षक भी दहशत में आ गए। आनन-फानन में छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान मापा गया। तापमान सही मिलने पर छात्रों को परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दी गई। तब कहीं जाकर क्लास रूम मे बाकी परीक्षार्थियों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली। कॉलेज के शिक्षकों का कहना है कि यदि किसी भी छात्र को कोई परेशानी है या बुखार है तो ऐसे छात्र छात्राओं को अलग क्लास रूम में परीक्षा कराने की व्यवस्था की गई है। क्योंकि कोरोना के खौफ के कारण शिक्षक और स्टूडेंट्स शारीरिक दूरी बनाकर ही परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा न कराने के पक्ष में शिक्षकों का एक गुट कई दिनों से आवाज उठा रहा है। शिक्षक नेता की संग कई शिक्षक लगातार मांग करते रहे कि ऐसे माहौल में परीक्षा न कराई जाए क्योंकि ऐसे में छात्रों के बीच कोरोना तेजी से फैल सकता है। दूसरे दिन भी कई शिक्षक परीक्षा ड्यूटी में शामिल नहीं हुए। गुरुवार को पहली पाली में एमए, एमएससी गणित, एमए उर्द, भूगोल, दूसरी पाली में कोई पेपर नहीं है तथा तीसरी पाली में बीए, बीएससी गणित, बीएससी बॉटनी का पेपर कराया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *