जिले मे आरक्षण को लेकर आई एक हजार आपत्तियां, प्रशासन ने नही किया बदलाव

बरेली। जिले भर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया है। चुनाव में दावेदारी करने वाले लोगों की तरफ से करीब जिले भर मे 1000 आपत्तियां लगाई गई थी लेकिन प्रशासन ने कहीं भी कोई आरक्षण में बदलाव नहीं किया है। शुक्रवार को जारी अंतिम सूजी के बाद कई प्रत्याशियों का चुनावी समीकरण पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। वही गांव में चुनाव में दावेदारी भरने वाले प्रत्याशियों के लिए अब पूरे दमखम से प्रचार शुरू होगा। जिले के जिला पंचायत के 60 वार्डो, 15 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों व 1193 ग्राम पंचायतों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन होने के बाद चुनाव लड़ने के लिए संभावित प्रत्याशियों की तरफ से एक हजार से अधिक आपत्तियां विकास भवन पहुंची थी। 24 और 25 मार्च को आपत्तियों के निस्तारण के लिए मंथन हुआ, लेकिन एक भी आरक्षण में बदलाव नहीं किया गया है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए पिछड़ा वर्ग से महिला प्रत्याशी सामने आएंगी। ब्लॉक प्रमुख की 15 सीटों में तीन ओबीसी, दो महिला, अनारक्षित छह, अनुसूचित जाति एक, अनुसूचित जाति महिला एक और ओबीसी महिला के लिए दो सीटें आरक्षित हैं। जिला पंचायत की 60 सीटों के लिए जारी नई आरक्षण सूची में 10 ओबीसी, छह ओबीसी महिला, अनुसूचित जाति महिला तीन, अनुसूचित जाति छह, महिला 11 और 24 सीटें अनारक्षित हैं। ग्राम पंचायत की 1,193 सीटों की आरक्षण में भी कोई बदलाव नही किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।