जिले में एक अक्तूबर से आरंभ होगी धान खरीद, तैयारियां कर ले पूर्ण- डीएम

बरेली। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने एक अक्टूबर से जनपद में शुरू होने वाली धान खरीद से पहले सभी उपकरण सुचारू रूप से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि समस्त धान क्रय केंद्र खुले होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र से यदि किसान को वापस किए जाने की शिकायत मिलती है तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। सप्ताह में चार दिन किसानों से 50 कि्ंवटल तक की खरीद की जाएगी एवं शुक्रवार व शनिवार को ही इससे अधिक धान क्रय किया जाएगा। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र प्रभारियों से कहा कि धान क्रय नीति को अच्छे से पढ़ ले, उसका पूर्ण अनुपालन किया जाए। धान क्रय केन्द्रों पर बोरे व डस्टर सहित अन्य उपकरण उपलब्ध रहे। केन्द्र पर सम्बन्धित अधिकारियों के मोबाइल नम्बर होने चाहिए। धान खरीद मानक के अनुसार क्रय किया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर एक लेखपाल व अमीन संग्रह की भी ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक अक्टूबर को धान क्रय केंद्र का अवश्य निरीक्षण करे व निरीक्षण आख्या भी उपलब्ध कराई जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वीके सिंह, सम्भागीय खाद्य खाद्य नियंत्रण जोगेन्द्र सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती, सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी राममूर्ति वर्मा सहित धान केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।