जिले भर में उल्लास पूर्वक मनाई गांधी और शास्त्री की जयंती

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह तिरंगा फहराया गया, गोष्ठियां हुईं और स्वच्छता अभियान चलाया गया। बापू और शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया। सरकारी विभागों में देश की एकता और अखंडता सहित नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में शांति एवं सद्भाव फैलाया। लाल बहादुर शास्त्री का सादा जीवन उच्च विचार का अनुसरण आज भी किया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने रिजर्व पुलिस लाइन में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली और वहां मौजूद सभी को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालय ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रगतिशील समाजवादी छात्र सभा ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जयंती मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राशिद मेवाती, संजय मेवाती, रूद्र प्रताप मिश्रा, शिवम चौधरी, आकाश, सरताज अंसारी, सादिक आदि लोग उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी एवं महानगर महामंत्री ओमप्रकाश, विशाल श्रीवास्तव, सुमित वर्मा, मुकुल गुप्ता, विक्की त्यागी, विजय अरोड़ा, राहुल गुप्ता, अनुज सक्सेना, बाबू राजपूत, सुरजीत सिंह चौहान ने चौकी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों और पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वही फतेहगंज पश्चिमी मे भी सभी सरकारी कार्यालय, स्कूलों में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।