जन अधिकार पार्टी की बैठक महुआ के राजेन्द्र प्रसाद कान्वेंट में हुई आयोजित

बिहार: (हजीपुर) वैशाली जनअधिकार पार्टी(लो0)की बैठक महुआ मुकुंदपुर स्थित राजेन्द्र प्रसाद काॅन्वेंट में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार तथा संचालन दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री रमन आजाद ने किया। आज की बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया, तथा वृहत् पैमाने पर पार्टी में जोड़ने का कार्य सम्पन्न हुआ । आज पार्टी में जुड़ने वाले पार्टी के महासचिव पद पर डा0 शिवजी ठाकुर ,श्री बिगू यादव ,शिवचन्द्र कुमार,संजीव कुमार(प्रखंड उपाध्यक्ष) अमित कुमार (सचिव) मोतीलाल कानन,मो0 वासे,सुजीत कुमार,वीरेन्द्र राम,बिन्दा प्रसाद सिंह,बिशेश्वर सिंह,डा0सकलदेव राम,कपिलेश्वर राम दर्जनो कार्यकर्त्ताओं ने अन्य पार्टी छोड़कर जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आज की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुपति सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिन्हा,जिला अध्यक्ष श्री बैकुण्ठनाथ साह,गोरौल प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र चौरसिया,जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह,छात्र प्रखंड अध्यक्ष अमित झा,छात्र प्रदेश सचिव अजीत कुमार एवम जिला से आये अनेक पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण उपस्थित थे।
– नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।