जनपद आगमन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत

कुशीनगर- तमकुही विकास खण्ड मुख्यालय के पास रामलीला मैदान मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद मे प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।जनपद के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का आगमन सुबह से ही शुरू हो गया था जबकि उपमुख्यमंत्री का उड़नखटोला ग्यारह बजे पहुँचा।लगभग एक घंटे के अपने कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए, सबका साथ सबका विकास की बात को दोहराया और कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के सबके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, फाजिलनगर विधानसभा के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा,विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय सहित स्थानीय भाजपा नेता उपस्थित रहे।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामाकांत गुप्ता के नेतृत्व मे रूदल अली, नियामत अंसारी, संजीव यादव, बहादुर शर्मा, शंभू यादव, भागवत गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली एवं पदोन्नति सहित दस सूत्रीय मांग का ज्ञापन उपमुख्यमंत्री को सौंपा।
कुशीनगर से जटाशंकर प्रजापति की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।