जनता जगाओ अभियान के तहत दिया स्वच्छता का संदेश

आजमगढ़ – जनता जगाओ अभियान के तहत भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के हरिऔध नगर कॉलोनी में बृहद स्तर पर सफाई कार्यक्रम किया। संगठन के 40 कार्यकर्ताओं ने झाड़ू खचिया फावड़ा लेकर पूरी कॉलोनी के सभी रास्तों व पार्क की साफ सफाई की कूड़ा फेंका। भारत रक्षा दल की जा रही साफ सफाई से लोग काफी खुश दिखे। सफाई में लगे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग सफाई के कार्य मे महीनों से निरंतर लगे हुए हैं। नगर की सड़कें ही नहीं हम लोग नगर में लगे प्याऊ स्थल को भी साफ कर रहे हैं। हमारा यह अभियान नगर में ही नहीं गाँव मे भी चल रहा है। आज के सफाई कार्यक्रम का नेतृत्व घनश्याम व आदर्श गुप्ता ने किया। वहीं दूसरी तरफ संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के आस पास घूमने वाले अर्धबिछिप्त व्यक्ति सुरेश निषाद के बाल दाढ़ी बनाकर नहला धुला कर कपड़े बदल ,पूरे शरीर मे तेल लगा कर सेवा की एक मिसाल पेश की।इस कार्य मे लगे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम नर सेवा के माध्यम से नारायण की सेवा कर रहे हैं।इसका नेतृत्व भारत रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने किया। सहयोग में डॉ. धीरजी, प्रतीक, मनीष कृष्ण, नसीम, सुनील, राजन, आलोक आदि रहे, विशेष सहयोग यातायात पुलिस लक्ष्मण प्रसाद ने किया।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।