चोरों ने एक रात मे दो घरों को बनाया निशाना, लाखो की नकदी व जेवरात उड़ाए

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों के गैंग ने थाना क्षेत्र के गांव कुरतरा के दो घरों को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार मे नकब लगाकर सोने, चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब तीन लाख से अधिक की चोरी कर ली। बुधवार की सुबह परिजनों ने देखकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों के गैंग के सदस्य मंगलवार की आधी रात के बाद सबसे पहले गांव कुरतरा निवासी महेन्द्र दिवाकर के घर को निशाना बनाकर पीछे गली मे मकान की दीवार मे नकब लगाकर घर में घुस गए। कमरे को अंदर से कुंदा लगाकर लांक कर लिया। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 हजार नकद रूपये, सोने का मंगलसूत्र, कुंडल, दो अंगूठी, चांदी की खडुआ, पायल आदि ले गए। करीब दो बजे आंगन में अपनी पत्नी बच्चे के साथ सो रहे महेन्द्र लघु शंखा करने को उठा तो उसने कमरा खोलने की कोशिश की। नही खुलने पर उसे शक हुआ। पीछे की दीवार पर नकब लगा देखकर भौचक रह गए। रात मे ही सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने मौका मुयाना किया। इसके बाद चोरों ने गांव के पश्चिम मे वीरपाल सागर को निशाना बनाया। दीवार के पीछे खाली प्लॉट से दीवार मे नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए। यहां से भी नकदी समेत सोने का टीका, बेसर, दो अंगूठी, चांदी की पायल आदि समेत करीब दो लाख का माल लेकर उड़ गए। वीरपाल सागर बाहर रहते है। उनके भाई विक्रांत सागर ने सुबह को नकब लगा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दोनो पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम भेजकर जांच पड़ताल कराई गई है। बहुत जल्द दोनो चोरिया का खुलासा करके चोर का गैंग पकड़ा जायेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *