चोरों ने उड़ाए जेवर व नगदी

पूँछ (झांसी)- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोदा में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। चोर जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूँछ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोदा में अवध किशोर के मकान में रात 2:00 बजे चोरों ने हजारों का माल उड़ाया। अबध किशोर के अनुसार चोर सोने और चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गएl बताते चलें रात में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। तभी रात में चोर कच्चे मकान से घर के अंदर घुसे और अंदर ही अंदर सारा सामान समेटने लगेl तभी रात में घर के सदस्यों द्वारा आवाज़ सुने जाने पर गेट खोलने की कोशिश की। तभी चोर अंदर से कमरे को बंद किए हुए थे। कच्चे मकान में दूसरा रास्ता बनाए हुए थे। घर के सदस्य कुछ समझ पाते इससे पहले ही चोर बनाए हुए रास्ते से भाग गएl चोरी हुए सामान में 10 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र और नाक की बाली संग्राम की हाफ पेटी 250 ग्राम की पायल एवं घर के सभी सदस्यों के मिलाकर ₹10000 रुपए चोरी हो गए। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दे दी गई है।

रिपोर्ट: दयाशंकर साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।