बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। चार माह बाद भी नगर पंचायत अवैध कब्जा नहीं हटा पाई तो शिकायतकर्ता ने दोबारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला नौगवां निवासी राजवीर शर्मा उर्फ पप्पू ने चार माह पूर्व नगर पंचायत मे माली मोहल्ला मे उनासी रोड पर बहते नाले पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की थी। बताया है कि नगर पंचायत ने कब्जेदार को 3 दिन मे कब्जा खाली करने का नोटिस दिया था लेकिन 4 माह बीतने पर भी कब्जा नही हटा पाई। अब फिर कब्जेदार नाले को पाटकर उसके ऊपर रखे खोखे को अब पक्का निर्माण कराने लगा। लेकिन कोई सुनवाई न होने के बाद दोबारा शिकायत दर्ज कराई है। जिसमे जनसुनवाई अधिकारी ने पुनः नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को कार्यबाही के निर्देश दिए है। उधर राजवीर ने नगर पंचायत कर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है।।
बरेली से कपिल यादव
