गृह क्लेश में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लगाया हत्या का आरोप

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गृह कलेश के चलते बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव की विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया निवासी आशा (25) पत्नी विशंभर बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे उस समय फांसी के फंदे पर झूल गई। जब उसके सास ससुर दूसरे मकान पर थे जबकि पति खेत पर गया था। किसी तरह परिजन को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर उसे नीचे उतारा और पति को सूचना दी। पत्नी को पति इलाज के लिए सीएचसी लाया। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस व मायके वालों को दी। नायब तहसीलदार दीप्ति पाल के समक्ष पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के भरकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पिछले काफी समय से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण ही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों का कहना है कि उसकी पुत्री की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। परिजनो ने ससुराल वालों पर अपनी पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। महिला अपने पीछे दो वर्ष की लड़की व छह साल के बेटे बच्चे को छोड़ गई है। विवाहिता के परिवार बालों का आरोप है कि आपसी झगड़े के कारण आशा मायके चली आई थी। एक हफ्ते पहले आपसी सुलह समझौते होने के बाद वह अपने घर लौट आई और पति व बच्चों के साथ अकेले घर मे रहती थी। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *