चाइनीज मांझे के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बरेली। मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के लिए एक व्यक्ति चाइनीज मांझा की बिक्री करने जा रहा था। बारादरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मांझा जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि रविवार रात चेकिंग के दौरान रुहेलखंड चौकी इंचार्ज मनीष भारद्वाज ने कांकरटोला निवासी फैसल को गिरफ्तार किया। वह एक बोरी में चाइनीज मांझा की 25 चरखी लेकर बेचने जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मकर संक्रांति पर लोग खूब पतंग उड़ाते हैं और चाइनीज मांझे की भी डिमांड रहती है। उसने यह मांझा किसी व्यक्ति से बाहर से बेचने के लिए मंगाया था। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। मांझा भी जब्त कर लिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *