घर में सो रही बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, गम्भीर घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। घर में सो रही बुजुर्ग महिला पर शुक्रवार की आधी रात किसी हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने महिला का अस्पताल में इलाज कराया है। पुलिस अजनबी हमलावर की तलाश में जुटी है। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मढौली की रहने वाली 50 वर्षीय इंद्रवती पत्नी स्वर्गीय मूलचंद अपने कमरे में अकेली सो रही थी। शुक्रवार की रात कोई अजनबी घर का दरवाजा खोलकर दाखिल हो गया। हमलावर ने पहले तो महिला का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। उसमें नाकाम होने पर आरोपी ने धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार करना शुरू कर दिया। लहूलुहान महिला ने शोर मचाया तो घर में मौजूद अन्य महिलाएं जाग गयी। पकड़े जाने के डर से हमलावर फरार हो गया मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने हमलावर को पहचानने से इंकार किया है। मां पर हमला होने की सूचना पर बरेली से पहुंचे बेटे सुरेश गंगवार ने बताया कि गांव में उनकी पुरानी रंजिश है लेकिन भी लोग ऐसा नहीं कर सकते है। इस हमले में किसी और का हाथ है। बेटे की तहरीर पर पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।