घरेलू कलह के चलते दंपति ने पिया टायलेट क्लीनर, अस्पताल में भर्ती

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके मे एक दंपति ने घरेलू कलह के चलते शनिवार देर रात टायलेट क्लीनर पीकर जान देने का प्रयास किया है। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने गंभीर हालत में दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ निवासी सीमा और उनकी सास गंगा देवी के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पति धर्मेंद्र ने सीमा को शांत कराने का प्रयास किया। इससे उन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और फिर सीमा ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जब धर्मेंद्र को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भी टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।।

बरेलीसे कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।