गौकशी के दो फरार अभियुक्तों को दबोचा

कैंट, बरेली। थाना पुलिस ने गौकशी की फिराक में घूम रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में हुई गौकशी की घटना का सफल अनावरण किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बीते 23 अगस्त को नकटिया पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिले थे। रविवार सुबह गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कृष्णा कॉलोनी मार्ग पर सरकारी ट्यूबवैल के पास जंगल से दो संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पैकर इल्मास वारसी खान पुत्र महमूद रजा, निवासी रोहिली टोला, थाना बारादरी, और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान पुत्र सरवर, निवासी ठिरिया निजावत खां, थाना कैंट, के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके कब्जे सेकाफी सामान अवैध असलहे की बरामदगी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ मे आरोपियों ने कबूल किया, कि वे परसौना और ठिरिया के बीच जंगल क्षेत्र से आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर वध करते थे, और मांस को बरेली शहर में सप्लाई करते थे। अवशेषों व खाल को खेतों अथवा नकटिया नदी के किनारे फेंक दिया जाता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *