गहरे गड्ढे मे नहाने उतरे तीन बच्चे, दो की हुई मौत, एक मासूम बाल बाल बचा, परिजनों मे मचा कोहराम

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के केमुआ पुल के पास सोमवार सुबह गहरे गड्ढे मे नहाने उतरे तीन बालकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। हादसे में एक बालक किसी तरह पानी से बाहर निकल आया और उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम पतराजपुर गांव निवासी करन (10), विनय (9) और दीपक (12) सोमवार सुबह कुछ अन्य बच्चों के साथ धरती के फूल खोदने के लिए घर से निकले थे। फूल खोदने के बाद सभी बच्चे केमुआ पुल के पास पहुंच गए। यहां बच्चे पुल के किनारे बने गहरे गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए। गड्डा काफी गहरा होने के कारण तीनों बालक पानी में डूबने लगे। इसी दौरान दीपक किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गया। इसके बाद वह भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा गड्ढे में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद करन और विनय को बाहर निकाला गया। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गड्ढे में तलाश के बाद करन और विनय को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।।

शाहजहांपुर से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *