गर्मी दिखाने लगी तीखे तेवर, 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा

बरेली। अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। गर्मी से बेहाल होने लगा है। पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। अप्रैल में गर्मी काफी तेजी से बढ़ रही है। दिन भर तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। धूप के कारण तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। दिन में धूप तेज होने के कारण लोग बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकल रहे है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और सताने वाली है। हालांकि लोगों के लिए मुश्किल यह है कि अभी तो गर्मी के करीब दो महीने पूरे बाकी हैं और तापमान का यही हाल रहा तो फिर और कितनी परेशानी होगी। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में अचानक इतने उछाल की बजह से आने वाली गर्म हवाएं हैं। इन हवाओं ने उत्तर प्रदेश की ओर रुख किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 17 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज आंधी भी आ सकती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।