गंगा स्नान करते समय डूबे दो किशोर, गोताखोर की मदद से तलाश जारी

मीरजापुर- घटना चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गांव स्थित गंगा घाट पर शनिवार की सुबह स्नान करते समय दो किशोर गंगा नदी में डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की सहायता से किशोरों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोर औराई थाना क्षेत्र के करेरूआ गांव निवासी अजय यादव 18 वर्ष पुत्र राममिलन व चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गांव निवासी अंशु यादव 17 वर्ष शनिवार की सुबह लगभग सात बजे भोगांव गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। स्नान करते समय गंगा के बीच रेत की तरफ जा रहे थे कि गहरे पानी में चले जाने से दोनों किशोर गंगा नदी में डूब गए। गंगा किनारे खड़े लोग उन्हें वहां न जाकर वापस आने को कहा था लेकिन दोनों नहीं माने और काल के मुह में समाहित हो गए। किशोरों को डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में डूबे किशोरों के परिजन को घटना की सूचना दी और गोताखोरों की सहायता से किशोरों की तलाश कर रही है। गंगा में डूबने की सूचना पर घाट पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी है दोनों किशोरों ढूंढने के लिए गोताखोर व पुलिस तेज धूप में काफी कड़ी मशक्कत कर रही है।

मिर्जापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।