खौलते दूध में खेलते समय गिरा डेढ़ साल का मासूम, हुई मौत

बरेली। जिले में परिजनों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार को गरम हो रहे दूध पर एक डेढ़ साल के मासूम की गिरकर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद से ही मासूम की मां और पिता पूरी तरह से बेसुध है। मामला शहर के गंगापुर के पक्का बाग के रहनेवाले अर्जुन ई रिक्शा चालक है। घर में पत्नी सीमा, बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा दक्ष था। अर्जुन के छोटे भाई संजय ने बताया कि घर में गैस पर दूध गर्म होने के लिए रखा गया। जिस जगह पर दूध गर्म हो रहा था वहीं पर डेढ़ साल का मासूम खेल रहा था। परिवार के लोग दूध को गैस पर रख कर बाहर चले गए। इसी बीच अर्जुन का डेढ़ साल का बेटा दक्ष खेलते खेलते गैस पर गरम हो रहे तीन लीटर दूध पर जा गिरा। बच्चे का सिर दूध के बर्तन में गिरने से बुरी तरह झुलस गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बच्चे का शरीर पूरी तरह से झुलस चुका था। परिवार के लोग आनन फानन में बच्चे को लेकर सिविल लाइंस स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से ही मां की हालत बिगड़ गई है। उनके पति भी पूरी तरह बेसुध हो गए है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।