खेलते समय आठ साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, बचाव में जुटी सेना

फर्रुखाबाद -फर्रुखाबाद जिले के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक आठ साल बच्ची खेलते समय बोरवेल में गिर गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उसे निकालने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में अधिकारी भी गांव पहुंच गए और सेना के जवानों को बुलाया।

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रशीदापुर में स्व. नरेश चंद्र की आठ वर्षीय पुत्री सीमा बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे खेल रही थी। पास वाले घर में ताऊ महेश सिंह समर्सिबल पंप के लिए बोरिंग करवा रहे है। दोपहर में बोरिंग करने वाले मजदूर बोरवेल खुला छोड़कर खाना खाने चले गए। इसी दौरान खेलते हुए सीमा खुले बोरवेल में गिर गई। पड़ोसी राम दुलारे उसे गिरता देखते ही शोर मचाया।

इसपर आसपास के लोग और मां उर्मिला देवी, भाई आदेश कुमार पहुंच गए। बेटी के बोरवेल में गिर जाने से परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बोरवेल में रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया। सफल नहीं हुए तो यूपी-100 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी और एसडीएम अमित आसेरी तुरंत गांव पहुंच गए। इस दौरान आसपास के गांवों से भी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने सीमा को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। अफसरों ने बचाव के लिए सेना से भी मदद मांगी है। सिखलाइट रेजीमेंट के जवान गांव पहुंच चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।