खुलासा: जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक केवल दिल्ली में 2234 पुलिसकर्मी हुए निलंबित

दिल्ली- सूचना के अधकार के तहत एक बड़ा खुलासा सामने आया है ।

जानकारी के अनुसार आर-टी-आई कार्यकर्ता सी-एम जैन ने निलंबित अधिकारियों के संबंध में मांगी जानकारी, सामने आए चौकाने वाले आंकड़े, जब समाज सुधाकर पुलिस का यह हाल है तो अपराध मुक्त भारत कैसे बनेगा? दिल्ली पुलिस के अलग अलग कार्यालयो द्वारा प्राप्त जानकारी इस प्रकार है।

पुलिस कार्यालय उपायुक्त पुलिस, विशेष शाखा, दिल्ली पुलिस भवन, आसफ अली रोड, दिल्ली। 01-01-2011 से 31-08-2018 तक 57 पुलिसकर्मी निलंबित। बारह खम्बा लेन, दिल्ली, वर्ष 2010 से अगस्त 2018 तक 1 पुलिसकर्मी निलंबित। नई पुलिस लाइन, कंग्जवे केंप, दिल्ली। 18-11-2015 से अगस्त 2018 तक 19 पुलिसकर्मी निलंबित। उपायुक्त पुलिस, सुरक्षा मुख्यालय, विनय मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली। जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 180 पुलिसकर्मी निलंबित। नॉर्थ ईस्ट, उपायुक्त पुलिस, सलामपुर, जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 462 पुलिसकर्मी निलंबित। उत्तर पश्चिमी, अशोक विहार, जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 310 पुलिसकर्मी निलंबित। उपायुक्त, दिल्ली सशस्त्र पुलिस, विकासपुरी पुलिस परिसर, नई दिल्ली। जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 371 पुलिसकर्मी निलंबित। उपायुक्त, सेक्टर 19, द्वारका, 01-12-2017 से अगस्त 2018 तक 13 पुलिसकर्मी निलंबित। दक्षिण पूर्वी, पुलिस जिला पुलिस नई दिल्ली। जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 321 पुलिसकर्मी निलंबित। वसंत विहार, 01-12-2017 से अगस्त 2018 तक, 23 पुलिसकर्मी निलंबित। उपायक्त पश्चिम जिला, रजोरी गार्डन, नई दिल्ली, जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 253 पुलिसकर्मी निलंबित। अतिरिक्त आयुक्त पुलिस मुख्यालय, इन्द्र प्रस्त, दिल्ली जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 5 पुलिसकर्मी निलंबित। उपायुक्त, हवाई अड्डा, नई दिल्ली, जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 17 पुलिसकर्मी निलंबित। उपायक्त पुलिस, कश्मीरी गेट, मेट्रो स्टेशन, नई दिल्ली, 01-11-2017 से अगस्त 2018 तक 17 पुलिसकर्मी निलंबित। सहायक पुलिस आयुक्त, थाना मंदिर मार्ग, दिल्ली, जनवरी 2013 से अगस्त 2018 तक 8 पुलिसकर्मी निलंबित। पुलिस उपायक्त, रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली, 2014 से अगस्त 2018 तक 11 पुलिसकर्मी निलंबित। उपायक्त पुलिस, भोलानाथ नगर, शाहरदा, दिल्ली, 01-01-2017 से अगस्त 2018 तक 43 पुलिसकर्मी निलंबित। सशस्त्र पुलिस, प्रशासनिक खंड II नई पुलिस लाइन, कंग्जवे केंप, दिल्ली। जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 12 पुलिसकर्मी निलंबित। उपायुक्त पुलिस-1 नई दिल्ली, जनवरी 2010 से अगस्त 2018 तक 125 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए।

आर-टी-आई कार्यकर्ता,सी-एम जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।