कोरोना संक्रमित लोकतंत्र सेनानी की मौत, पंचतत्व मे हुए विलीन

बरेली। शहर के समाजसेवी एवं लोकतंत्र सेनानी रामनारायण अग्रवाल का रविवार की सुबह शहर के स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक अस्पताल मे निधन हो गया। तीसरे पहर साढे तीन बजे संजय नगर शमशान भूमि पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुपुत्र संजीव अग्रवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। बाल्यकाल मे ही आरएसएस से जुड़ चुके स्व. रामनारायण दर्जनों सामाजिक-शैक्षिक संस्थाओं के संस्थापक-संचालक भी रहे हैं। शोक की इस घड़ी मे भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री संगठन वीरेंद्र कुमार अटल, लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कनौजिया, डॉ वीरेंद्र कुमार, वीर भाई सुमंत महेश्वरी, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध अग्रवाल, डॉ शरद अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक और अग्रवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।