Breaking News

कोरोना कर्फ्यू मे सख्ती : शहर में पटेल चौक सहित हर तरफ पसरा सन्नाटा, सभी रास्ते किए बन्द

बरेली। कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने पटेल चौक आने जाने वाले सभी रास्तों को बैरियर लगाकर बन्द कर दिया। जरूरी काम से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने पटेल चौक पर पुलिस कर्मियों से निवेदन करके रास्ता खोलने का आग्रह किया। इसके बाद भी पुलिस कर्मियों ने रास्ता खोलने से इंकार कर दिया। लॉकडाउन बढ़ने के साथ पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पटेल चौक चौराहे पर बिना मास्क लगाए पचास से ज्यादा लोगों का चालान किया गया। इसके बाद चौकी इंचार्ज के निर्देश के बाद पटेल चौक से बरेली कालेज और रोडवेज जाने वाले दोनों रास्ते पर बैरीकेड लगाकर रास्ता बन्द कर दिया। वहीं चौपुला की तरफ से आने वाले रास्ते को भी बन्द करने केसाथ ही कुतुबखाना जाने वाले रास्ते को भी बन्द कर दिया गया। कुतुबखाना से आने वाले वाहन सवार लोगों को मिशन वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा था। दोपहर बारह बजे तेज धूप होने केकारण पुलिस कर्मी चौकी पर जाकर बैठ गए। एक होमगार्ड पूरे चौराहे पर पूरे दिन निगरानी कर लोगों से हुज्जत करते देखा जा रहा था। पिछले काफी समय से कोरोना कर्फ्यू होने के बावजूद लोग उसका पालन नहीं कर रहे थे। लोग पैनिक न हों इसके लिए इसे आंशिक कफ्र्यू का नाम दिया गया था मगर इसे नगण्य कर्फ्यू मान लिया गया था। लोगों के खुद न सुधरने पर पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू के अनुपालन के लिए अब सख्ती बरतना शुरू कर दी है। जिससे कुछ जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है। कोरोना कर्फ्यू का पालन करने के लिए लोग घरों में कैद हैं। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी सन्नाटे की स्थिति है। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के साथ ही मेडिकल स्टोर जरूर खुले है। पुलिसकर्मी गश्त कर लोगों से कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील कर रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *