कैंट स्‍टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरने से मची अफरा-तफरी : दो की हालत गंभीर

*एक बार फिर सेतु निर्माण निगम की बड़ी लापरवाही सामने आयी

वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीते 16 मई 2018 को हुए हादसे के दोषी कई इंजीनियर अब तक जेल में ही है। इसके बाद भी अभी तक सेतु निगम की लापरवाही नही दूर कर पायी।
ताजा मामला आज शाम को 4 बजे कैंट स्‍टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरने से अफरा तफरी मच गई घटना में कई लोगों के घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार घटना होने से कुछ समय पहले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत श्री कृष्ण धर्मशाला से भारत माता मंदिर की तरफ जा रहे थे।
इस फ्लाईओवर के निर्माण में शुरुआत से ही कई बार बाधाएं आई और कई बार हादसे भी हुए। 16 मई को हुई घटना में भी सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम नहीं किए गए थे। इसके चलते एक बार पुन: शुक्रवार को हादसा हो गया। सेतु निर्माण निगम की ओर सुरक्षा की दृ‍ष्टि से टीआरबी के जवानों की डयूटी लगाई गई लेकिन यातायात जारी ही रहा।
वही 16 मई 2018 को फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी।इसके बाद भी
फ्लाईओवर के नीचे वाहन संचालन के साथ ही दुकानें भी लगी रहती हैं। वहीं निर्माण के दौरान लापरवाही के कारण ही हादसे हो रहे है। इस हादसे में हालांकि दो लोग ही गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्‍पताल पहुंचा दिया गया। मौके पर कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी पहुंचे और दुर्घटनास्‍थल का जायजा लिया।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।