कूड़े के ढेर से भड़की आग बाइक और सामान राख

सिरौली, बरेली। नगर के एक मोहल्ले में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नगर के मोहल्ला कौआटोला के खलील कबाड़ी का काम करते हैं। उनके भाई शकील खेती करते हैं। शुक्रवार दोपहर कूड़े के ढेर में आग लग गई, पास में ही कबाड़ में खरीदी गई प्लास्टिक ने आग पकड़ ली कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोग दौड़ पड़े, नगर पंचायत के कर्मचारी भी पहुंच गए। इसी बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। आग में खेतों में डालने को रखा खाद, एक बाइक और खरीदा गया प्लास्टिक का कबाड़ समेत करीब दस लाख का सामान जलकर राख हो गया। ईओ राजन नाथ तिवारी व बाबू सुरेश ने कर्मचारियों को नगर पंचायत के पानी का टैंकर लेकर तुरंत मौके पर भेज दिया। कर्मचारियों और नगर के लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग बुझाई। फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई, लेकिन तब तक आग बुझा दी गई थी। सूचना पर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *