कुष्ठ आश्रम में सक्षम संस्था द्वारा मनाया गया रक्षाबन्धन

बरेली- आज एकता नगर स्तिथ कुष्ठ आश्रम में
दिव्यांगजनों को समर्पित संस्था सक्षम की महानगर बरेली ईकाई द्वारा रक्षा बंधन व वृक्षारोपण का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं श्रीमति रचना सक्सेना व श्रीमती किरण सक्सेना जी ने सभी दिव्यांगजनों भाईयों को राखी बांधी तथा रोली चावल से उनका टीका लगाया व सभी उपस्थित दिव्यांगजनों को मिष्ठान व फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर राजेश सक्सेना अध्यक्ष, सुधीर चंदन सचिव,एस के कपूर उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक, ए एल गुप्ता उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सक्सेना कोषाध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ,अजय राज शर्मा,रचना सक्सेना व किरण सक्सेना का विशेष सहयोग व योगदान रहा।इस पुनीत अवसर पर दिव्यांगजनों द्वारा प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के नाम चीन समाज सेवी व सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रख्यात श्री एस के सूरी जी को संस्था सदस्यता भी प्रदान करी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।