कुएं में गिरी गाय को पेट में रस्सी बांधकर ऊपर खींचा

बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुरा स्थित जंगल के कुएं मे एक गाय गिर गई। दो दिन से गाय कुएं में ही खड़ी थी। सूचना पर पीएफए रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। रेस्क्यू कर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को कुएं से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। पीपुल्स फॉर एनीमल के रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि महेशपुरा के जंगल स्थित एक कुएं में गाय गिर गई है। गाय दो दिनों से उस कुएं में पड़ी है। सूचना पर वह पशु प्रेमी विक्रांत यादव के साथ पहुंचे। गाय का सिर ही पानी से बाहर दिखाई दे रहा था। धीरज ने रेस्क्यू शुरू किया। पहले कुएं के अंदर जाकर गाय को बाहर निकालने के लिए रणनीति बनाई। इसके बाद गाय के पेट में रस्सी बांधकर ऊपर खींचा गया। गाय को तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गाय के पेट में पानी भर गया था। जब उसे उल्टा किया गया तो उसके पेट से पानी निकल गया। कुछ देर के बाद गाय चारा भी खाने लगी। गाय का पशु-पक्षी अस्पताल में इलाज कराया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।