एनई रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बसंत लाल, महामंत्री केएल गुप्त बने

बरेली। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के 60 वें वार्षिक अधिवेशन में दूसरे दिन रविवार को नई कार्यकारिणी चुनी गई। संगठन के डेलीगेट का भरोसा जीतने में एक बार फिर 104 साल के कामरेड केएल गुप्त सफल रहे। उन्हें लगातार 60 वीं बार महामंत्री चुना गया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। वेबीनार के दूसरे दिन चुनाव में सर्व सहमति से बसंत लाल चतुर्वेदी को अध्यक्ष, बीएन सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, मुन्नीलाल गुप्ता एवं अनिल द्विवेदी उपाध्यक्ष, ओमकार नाथ सिंह, नवीन कुमार मिश्रा, प्रदीप धर दुवे संयुक्त महामंत्री, अजय कुमार वर्मा, एनबी सिंह संगठन मंत्री, रविंद्र श्रीवास्तव, राकेश पांडे, विनय कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गये। चुनाव अधिकारी इंद्रेश कुमार ने चुने गए सभी पदाधिकारियों पर अपनी मुहर लगा दी। इससे पूर्व में वेबीनार के माध्यम से 60 वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारम्भ ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने किया। वेबीनार में 160 डेलिगेट्स ने भाग लिया। इस मौके पर शिव गोपाल मिश्र ने रेलवे के निजीकरण निगमीकरण तथा श्रम कानूनों में हो रहे संशोधन के बारे में बताया। आगे कहा कि देश के जीवन दाता किसान भीषण ठंड में दिल्ली के बाहरी सड़कों पर लगातार धरना दे रहे है। जिनमें 12 किसान शहीद हो गए है। हम उनकी मांगों का समर्थन करते है। महामंत्री केयर गुप्ता ने कहा कि सरकार मजदूरों के आवाज को दबाने व नए श्रम कानून लाने जा रही है। पूंजीपतियों के हाथों में रेलवे को बेचने की साजिश की जा रही है। अगर हमने एकजुटता नहीं दिखाई तो आने वाला समय मुश्किल भरा हो सकता है। यह जानकारी एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।