किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा सिंह वर्मा का किया गया स्वागत

  • 5 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा पर कि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बर्मा की अगवानी

पूंछ/ झांसी – लखनऊ से झांसी किसी मीटिंग में सम्मिलित होने के लिए जा रहे भारतीय किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा सिंह वर्मा का भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा से प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य कृषक समृद्धि आयोग राज्य मंत्री का अशोक सिंह राजपूत कानपुर झांसी बुंदेलखंड किसान मोर्चा उपाध्यक्ष समेत कप्तान सिंह परीक्षा छत्रपाल राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पुष्पेंद्र सिंह हरिओम सिंह हरिशंकर नीरज शर्मा नरेंद्र सिंह प्रमोद सिंह राघवेंद्र सिंह कुलदीप सिंह ने जिले के प्रवेश पर राज्य मंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया

इसके साथ ही राज्य मंत्री ने सभी से मुलाकात के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने की हर संभव प्रयास में लगी हुई है इसके साथ ही किसानों के हित में कई योजनाओं एवं भरपूर सहयोग करने में लगी हुई है जिसमें जरूरत है किसानों को सही मार्गदर्शन की जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तन मन धन से करना चाहिए

इस दौरान मुख्य रूप से स्थानीय कार्यकर्ताओं में चेतराम तिवारी रामराजा राजपूत राजेश सेंगर राम कुमार राजकुमार संदीप सोनी नरेंद्र कुमार दयाशंकर कौशल बालकृष्ण शंकर सिंह बृजेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
– दया शंकर साहू, पूंछ/ झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।