किसान नेता शोएब रजा की मौत का राज खोलने के लिए दी तहरीर

बहेड़ी, बरेली। किसान नेता शोएब रजा की मौत का पर्दाफाश के लिए उसके भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने कहा कि भाई की मौत का राज उसके दोस्त जानते है। वह इसे साजिशन छुपा रहे हैं। पुलिस से जांच कराने की मांग की है। किसान नेता शोएब रजा की नशीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। उसका बिसरा सुरक्षित रख लिया था। शोएब के साथ उसके दो अन्य साथी नदीम खान और नदीम मंसूरी की भी तबियत बिगड़ गई थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले मृतक शोएब रजा के भाई साजेब पुत्र लईक अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहाकि उसकी मां ने घटना वाले दिन भाई शोएब रजा फोन किया तो अन्य व्यक्ति ने फोन रिसीव किया। उसने कहाकि कहाकि शोएब सो रहा है। इसके बाद दोपहर एक बजे भाई शोएब रजा के कई साथी उसकी मां को घर से शेरगढ़ चौराहे पर ले गए। जहां उसका भाई कार में मृत पड़ा था। उन लोगों ने भाई के शव को मां के हवाले कर दिया। बहन ने शोएब का मोबाइल चेक किया तो चैट और मैसेज डिलीट थे। मैसेज डिलीट करने वाला भाई का साथी बहेड़ी से बाहर भाग गया है। भाई ने जांच कर साजिश से पर्दाफाश की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *