किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट मे भेजा जेल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले मे वांछित आरोपी को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मे पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बीती 15 नवंबर को किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले मे पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी हरपाल पुत्र रामचरन निवासी ग्राम रहपुरा जागीर को रहपुरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि वह किशोरी के गांव का रहने वाला है। दोनों के घर आमने-सामने है। जिस कारण उनकी जान-पहचान हुई थी। आरोपी किशोरी को अपने साथ बरेली ले गया था। जहां दोनों एक रात किराये के कमरे मे रुके थे। पुलिस का दावा है कि पूछताछ मे आरोपी ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार, महिला उपनिरीक्षक स्नेहा, पंकज कुमार, कांस्टेबल लेखपाल सागर और महिला कांस्टेबल मोनिका शामिल रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *