कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश:जिला अध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ

शाहजहांपुर- उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आज एक बार फिर विरोध उस समय उभर कर सामने आ गया जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 130/फिट ऊँची टंकी पर चढ़ गए।

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में एक हफ्ते से चल रहा है।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा अनावा हटाओ का विरोध प्रदर्शन जिसमें अभी दो दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनें ही जिलाध्यक्ष का पुतला फूंक दिया और सभी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा के विपक्ष में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया लेकिन अभी तक जिला एवं प्रदेश स्तर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निष्क्रिय लोगों को पैसा लेकर पद दिए जा रहे हैं और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है।
खुटार भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज टंकी पर चढ़ कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आरोप है कि युवा मोर्चा के मंडल, नगर अध्यक्षों की नियुक्ति में पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। खुटार में एक पद सपा कार्यकर्ता को दे दिया गया है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा के हस्ताक्षर से जिले भर में युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल और नगर अध्यक्षों का मनोनयन कर सूची जारी की गई थी सूची जारी होनें के बाद से ही खुटार सहित सभी मंडलों में इसका विरोध शुरू हो गया था कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सूची में दूसरे दलों से आए लोगों को जगह दी गई है जबकि समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है।

– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।