काजी परिवार का भाजपा को हराने के लिए गिले शिकवे दूर

*काजी इमरान मसूद एवं काजी शाजान मसूद ने संयुक्त रूप से कहा कि अटैची वाले चुनाव के दौर में दिखाई देते है और भाजपा को जिताने के लिए काम करते नज़र आते है

सहारनपुर – कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष काजी इमरान मसूद एवं वरिष्ठ बसपा नेता काजी शाजान मसूद ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर आपसी मतभेद को दूर करते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा को हराना उनका मुख्य मकसद है। शाजान ने कांग्रेस में शामिल होने की बात से इनकार करते हुये कहा कि फिरकापरस्त ताकतों को हराना और इमरान मसूद को चुनाव जितवाना उनका मकसद है, क्योंकि वो जनता के बीच सेवा के लिए हमेशा लोगो को उपलब्ध रहते हैं। साझा रणनीति का खुलासा कर कहा कि भाजपा हराओ उनका मकसद है। हम वैचारिक रूप से भाजपा को हराने के लिए एक जुट हुए है। शाजान ने कहा हम भाजपा को हराने के लिए इमरान और कांग्रेस के साथ हैं और बसपा में रहेंगे, बसपा को निकालना है तो निकाल दे। काजी नोमान मसूद, पूर्व मंत्री शायन मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया, कार्यवाहक ज़िलाध्यक्ष जावेद साबरी, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, पूर्व मंत्री लियाकत अली एड., डा. रागिब अंजूम, पूर्व विधायक डॉक्टर सुशील चोधरी, मजाहिर राणा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अहमद लाड़ू, विक्की चौधरी, काशिफ सिद्दीकी, दिलशाद सिद्दीकी, संदीप चौधरी, हमजा मसूद, मनीष अरोड़ा, विवेक कांत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।