कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में कचहरी पर किया प्रदर्शन: सौंपा ज्ञापन

कानपुर-कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर दक्षिण एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी इकाई के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कचहरी पर गैस सिलेंडर के दामों में ₹50 की वृद्धि के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया गया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से ए सी एम 3 बृज किशोर को दिया गया, प्रदर्शन के अंतर्गत मेस्टन रोड से महंगाई विरोधी मार्च निकाला गया जिसमें सभी कांग्रेस जन हाथों में एलपीजी गैस सिलेंडर युक्त फोटो तथा पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे से लिखी हुई तख्तियां लेकर निकले और होली के पर्व पर हुई मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया
जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि आज सरकार पूरी तरह बेलगाम हो गई है 2014 में यूपीए सरकार में ₹400 मैं मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर दिन प्रतिदिन मूल्यवृद्धि के अंतर्गत आज 1100 रुपए तक पहुंच गया केंद्र सरकार एक आदमी को विश्व का सबसे धनी व्यक्ति बनाने की जीत को पूरा करने के लिए आम आदमी की आमदनी पर डकैती डाल रही है
ग्रामीण अध्यक्ष अमित पांडे जी दक्षिण अध्यक्ष हरिकिशन भारती जी पूर्व विधायक श्री संजीव दरियाबादी जी एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी जी और मदन मोहन शुक्ला जी, पी सी सी सदस्य दिलीप शुक्ला जी ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को आम जनता पर जुल्म करने वाली सरकार बताते हुए आम जनता से आह्वान किया इस महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के इस जन आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर सत्ता के नशे में धुत सरकार को होश में लाने का काम करें तथा आने वाले आगामी दिनों में बेरोजगारी के विरोध में आंदोलन लगातार चलता रहेगा जिसमें प्रदर्शन और रैली आयोजित की जाएंगी l ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जेपी पाल शंकर दत्त मिश्रा दिलीप शुक्ला कमल जायसवाल लल्लन अवस्थी हाजी इम्तियाज रईस जियाउर रहमान हरीश गुप्ता पदम मोहन मिश्रा धवल पांडे शबनम आदिल रोशनी चौधरी त्रिलोकी त्रिवेदी सानू बुंदेला रामाश्रय पाल मनोज गुप्ता राजेश राजपूत टिल्लू ठाकुर नागेंद्र यादव आशुतोष शुक्ला शकील मंसूरी रईस अख्तर जावेद जमील उस्मानी आज भारी संख्या में कांग्रेश जन उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *