अध्यक्ष बने फूल सिंह महामंत्री बने देवी प्रसाद शुक्ला

हमीरपुर- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव हुए जिसमें अध्यक्ष पर फूल सिंह कुशवाहा बने वही महामंत्री पद पर देवी प्रसाद शुक्ला ने जीत हासिल की । नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री को अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया । 611 के सापेक्ष 496 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मुख्य चुनाव अधिकारी राजकरन सिंह भदौरिया ने बताया कि 260 वोट पाकर फूल सिंह कुशवाहा अध्यक्ष बने । वही वीरेंद्र यादव को 205 वोट हासिल हुए। वहीं तीसरे नंबर पर रमाकांत पांडे 23 वोटों पर संतुष्ट होना पड़ा । वही महामंत्री के पद पर कांटे का मुकाबला हुआ । कांटे के मुकाबले में देवी प्रसाद शुक्ला को 252 वोट पाकर जीत हासिल की । वही शैलेंद्र सचान को 244 वोटों का संतुष्ट होना पड़ा । समर्थकों ने अध्यक्ष एवं महामंत्री को माल्यार्पण कर ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश शर्मा,अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री अजय पालीवाल, निर्वाचन महामंत्री हिमांशु श्रीवास्तव , अधिवक्ता जितेंद्र पांडे , अधिवक्ता दीपक चक्रवर्ती अधिवक्ता गौरी शंकर तिवारी एव अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *