कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना

झांसी। भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वाधान में लखनऊ में आयोजित “भारत बचाओ” जन आंदोलन के अहिंसात्मक प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज से कांग्रेसी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने इलाइट चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान इम्तियाज हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस बर्बरता तानाशाही रवैया दर्शाती है। कांग्रेसी कार्यकर्ता अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपनी आवाज उठाते हैं। लेकिन हिंसावादी सरकार बल प्रयोग करती है। अमानवीय कृत्य है। भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के लोग जनता से जुड़े सवाल उठाते हैं। तो सरकार की तमिल आहट जवाबदेही से बचती है और लाठीचार्ज करा कर जनता की आवाज दबाने का कार्य कर रही है। प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को तानाशाही करने का जवाब देगी। श्रीराम बिलगैयां, अफजल हुसैन, रघुराज शर्मा, सुनील तिवारी, एस नोमान, नफीस मकरानी, राम कुमार शुक्ला, भरत राय, अरविंद, बबलू, आरिफ सलीम, अजहर खान, वासिफ उमर खान, पंकज शाक्य, पंकज सुडेले, अफताब खान, अमीर चंद आर्य, अनिल रिछारिया, वीरेंद्र झा, सौरभ यादव, रिजवान खान, युसूफ खान, अरशद खान आदि मौजूद रहे।
-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।