कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हिंन्दू युवा वाहिनी के नेता की कर दी पिटाई

रायबरेली- अभी संतकबीर नगर का जूता प्रकरण थमा नही था की, अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिन्दू युवा वाहिनी के नेता को जूतों से पीट दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हिंन्दू युवा वाहिनी के नेता आशीष पाठक की पिटाई कर दी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी। रायबरेली के सिविल लाइन में कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे। तभी पीछे से हिन्दू युवा वाहिनी के नेता आशीष पाठक आ गए। उन्होंने पूछा कि ये भीड़ क्यों । कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी आ रही है इतने में आशीष पाठक ने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आशीष पाठक की जूतों से पटाई शुरू कर दी।काफी देर बाद जब पुलिस आई तो मामला शांत हुआ।
नेता आशीष पाठक ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष वी के शुक्ला और हिमांशु श्रीवास्तव ने मेरी पिटाई की जबकि मैंने प्रियंका गांधी पर कोई भी अभद्र टिप्पणी नही की।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया की अभी तहरीर मिली है। जांच कर जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट-:बृजेन्द्र दुबे मिर्जापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।