कस्बे के रामलीला ग्राउंड से मिला शव, मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के प्राचीन रामलीला ग्राउंड से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार कस्बे के रामलीला ग्राउंड में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कस्बा चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास जानकारी करने पर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की उम्र करीब 24 वर्ष होगी, वह सिर्फ पीली शर्ट, रेड कलर की बनियान व रेड कलर का लोअर पहना हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।