करें योग रहें निरोग ये पंक्ति ऐसे लोगों पर सटीक बैठ रही हैं जो लगातार योगाभ्यास कर रहे हैं

मध्यप्रदेश/शाजापुर- ‘करें योग रहें निरोग’ ये पंक्ति ऐसे लोगों पर सटीक बैठ रही हैं जो लगातार योगाभ्यास कर रहे हैं। शहर में भी ऐसे अनेक योग प्रेमी हैं जो रोज योग कर खुद को स्वस्थ व तंदुरुस्त रखे हैं। खास बात यह है कि लोगों को योग क्रिया कराने के लिए 6 साल से शहर में योग की नि:शुल्क पाठशाला चल रही है। इसमें आने वाले हर उम्र के व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं गायत्री शक्तिपीठ की ओर से 6 साल से चलाए जा रहे नि:शुल्क योगाभ्यास की। शक्तिपीठ से शुरू हुआ ये आयोजन रोज जारी है। दो साल पहले पाठशाला को शक्तिपीठ से हटाकर हाट मैदान स्थित गरासिया घाट पर बनाए गए हर्बल में स्थानांरित कर दिया गया है। यहां सुबह 6 से 7 बजे तक योग कराया जाता है। हर दिन यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसमें अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि, शहर के गणमान्य और आमजन भी शामिल हैं।
योग दिवस पर संस्थाओं को दिया प्रशिक्षण
भारतीय आयुष मंत्रालय एवं केंद्रीय योग व प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ गायत्री परिवार के माध्यम से अंतरराट्रीय योग दिवस पर विशेष पांच दिनी कार्यक्रम चलाया गया। जिला जेल में बंदियों के साथ स्टाफ, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि में स्टाफ, शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2 में स्टाफ, जिला अस्पताल एवं निजी प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर्स, बैंकर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अभिभाषक संस्थाओं के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।

– गौरव व्यास ,शाजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।