कमल किशोर मीरगंज से चुने गए प्रथम एमडीआरटी मेबर

मीरगंज, बरेली। भारतीय जीवन बीमा निगम की मीरगंज शाखा के अभिकर्ता कमल किशोर को शाखा में पहली बार एमडीआरटी मेंबर चुने जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कमल किशोर एलआईसी की शाखा तहसील मीरगंज के प्रथम अभिकर्ता हैं जिन्हें यूएसए जाने का मौका मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर शाखा मीरगंज के प्रबंधक अशोक ओली ने बताया कि एमडीआरटी(मिलियन डॉलर राउंड टेबल) इंटरनेशनल ग्लोबल फेलोशिप की मेंबरशिप है। जो विश्व के 72 देशों की 500 लाइफ इंश्योरेंस कंपनीज का प्रतिनिधित्व करती है। एमडीआरटी का मुख्यालय अमेरिका के लॉस एंजेलिस में है। यहां प्रतिवर्ष दुनिया भर चुने गए बीमा सलाहकारों सेमिनार आयोजित होता है। यूं तो एमडीआरटी में कई अभिकर्ता चुने जाते हैं लेकिन सेमिनार में जाने का मौका सबको नही मिलता है। कमल को सेमिनार जाने का मौका मिला है। यह उनका सर्वोच्च सम्मान है। साथ ही यह भी बताया कि अभी सेमिनार की डेट तय नहीं हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर बुधवार को शाखा के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ओली के अतिरिक्त संजय नारायण अरोरा, अंजू चंद्रा, निखिल नारायण, बख्तावर हुसैन, पर्वत सिंह आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।