कमरे मे फंदे से लटका मिला होटलकर्मी की पत्नी का शव

बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र मे मंगलवार की रात एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसका पति होटल मे नौकरी करता है। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या को बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच मे घरेलू विवाद की वजह से महिला के जान देने की बात सामने आ रही है। थाना बारादरी क्षेत्र के डोहरा गौटिया निवासी उमेश होटल मे खाना बनाते है। घर में पत्नी कल्पना (30), दो बच्चे व माता-पिता मौजूद थे। रात 11 बजे कमरे से बच्चों के रोने की आवाज आई तो पास के कमरे में सो रहे उमेश के माता-पिता जागे। उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो कल्पना का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमेश भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि महिला की आठ और चार साल की दो बेटियां हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। कोई तहरीर भी नही आई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।