कटिहार में कोरोना का बढ़ता दायरा, कुल 5 पोजिटिव मरीज

कटिहार/बिहार- स्थानीय पुलिस-लाइन में एक पाजिटिव मरीज मिलते ही कटिहार शहरी क्षेत्र को पूरी तरीके से सील कर दिया गया है | प्रशासन की पेट्रोलिंग बढाई गयी है | सडक पर अनावश्यक भीड़ को काबू में करने के लिए प्रशसन को कहीं कहीं डंडा भी चलाना पड़ रहा | वर्तमान में कटिहार जिले में कुल 5 कोरोना के मरीज है | एम्बुलेंस को भी जाँचा जा रहा क्योकि इसको लोगो ने अपने आने जाने का माध्यम बना लिया है | मरीज का यात्रा विवरण को प्रशासन के द्वारा पता लगाया जा रहा है |
अब तक बिहार में कोरोना ने 33 जिलो में अपना पावँ फैला चूका है पुरे राज्य में 503 मरीज है जिसमे से 119 लोग कोरोना की जंग जीत कर अपने घर जा चुके है और वहीँ 3 की मृत्यु हो गयी है |
बिहार सरकार द्वारा जारी आकडे में कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम को लेकर जारी सर्वे में अबतक लगभग एक करोड़ पांच लाख अस्सी हजार घरो का सर्वे कार्य पूरा हुआ है | इस में कुल 5 करोड़ 76 लाख़ व्यक्तियों का सर्वेक्षण हुआ तथा इनमें बुखार,खांसी व साँस लेने में तकलीफ़ वाले 3420 लोग चिन्हित किये गये |

अजय कुमार प्रसाद , कटिहार, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।