औलाद की चाहत में महिला हुई तांत्रिक की हवस का शिकार

झांसी। कहते है कि मां बनने का सपना हर महिला देखती है। इसी का लाभ उठाकर एक तांत्रिक ने अपनी ही रिश्तेदार महिला को तंत्रमंत्र का सहारा लेकर पहले बेहोश किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो उसनेे थाने की पुलिस से शिकायत की। यह घटना है बुन्देलखंड के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की। जहां पुलिस ने शिकायत आधार पर मामला दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।

इस प्रकार महिला को बनाया शिकार

मध्य प्रदेश के हरपालपुर में रहने वाली महिला का मायका झांसी जिले के टहरौली में है। महिला की रिश्तेदारी मऊरानीपुर थानान्तर्गत ग्राम बिजरवारा है। महिला के मामा का लड़का पप्पू पाल पुत्र घनश्याम पाल तांत्रिक है। महिला के अनुसार उसकी शादी को काफी समय हो गया था। लेकिन औलाद नहीं हो रही थी। अन्य बच्चों को देख उसे औलाद की काफी चाहत थी, वह भी मां होने का सुख लेना चाहती थी। जिसका लाभ उठाकर उसके मामा के लड़के ने तंत्र-मंत्र के माध्यम से मां बनाने का भरोसा दिलाया।

महिला ने बताया कि भरोसे में आकर वह उसके घर बिजरवारा में 29 जुलाई को गई हुई थी। जहां मामा के लड़के ने रात्रि में तंत्रमत्र करते हुए उसे पहले बेहोश किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब इसकी जानकारी हुई तो उसने उलहना दिया। जिस पर गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिया गया। परेशान होकर पीड़िता मऊरानीपुर थाने की पुलिस के पास पहुंची। जहां उसने पूरी हकीकत से रुबरु कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बुन्देलखंड के झांसी में तंत्रमंत्र का सहारा लेकर दुष्कर्म की हुई यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी पूंछ थाना इलाके में भी इस प्रकार की घटना घटित हो चुकी है। फिलहाल मऊरानीपुर पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी करने के लिए छानबीन में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।