एकल अभियान द्वारा 2 अक्टूबर ग्राम स्वराज दिवस पर आचार्य सम्मान कार्यक्रम

राजस्थान-बाली|एकल अभियान अंचल पाली द्वारा 2 अक्टूबर ग्राम स्वराज दिवस पर जनजाति पिछले सत्र में एकल विद्यालय चलाने वाले आचार्य बंधु भगिनी का गणवेश बहनों को साड़ी व भाइयों को कुर्ता पजामा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता रेवा शंकर रावल आज ग्राम संगठन अध्यक्ष ने वर्तमान में चल रहे एकल विद्यालय की संगठनात्मक जानकारी देते हुए वर्तमान में संस्कार शिक्षा की बहुत आवश्यकता है।
जिससे हमारी संस्कृति बची रहे व राष्ट्रभक्ति का भाव भरते हुए देश की वर्तमान समस्या को दूर हमारी भूमिका क्या हो सकती है। इत्यादि विषय पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में श्रीमान प्रभु राम लोटणा भाग अभियान जोधपुर, संतोष शर्मा जिला अध्यक्ष विहिप, शैतान सिंह जिला मंत्री विहिप, नरेश बोहरा प्रान्त गो रक्षा प्रमुख बजरंग दल, चेतन सिंह जिला मंत्री, अंचल अध्यक्ष रेख चंद सोनी, उपाध्यक्ष हरीश परमार, रमेश कुमार अभियान प्रमुख, कर्मराम भुला भाग गतिविधि प्रमुख, भरत कुमार प्रशिक्षण प्रमुख, कैलाश कुमार अंचल गतिविधि प्रमुख, भाग जोधपुर खेताराम अंचल, सचिव समेत 300 भाई-बहन उपस्थित रहे।
पाली से दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।