उमस भरी गर्मी में आसमान पर छाये बादलों के बरसने का सभी को है इंतजार

मध्यप्रदेश/शाजापुर- क्षेत्र में इन दिनों बादल छा तो रहे हैं लेकिन बरसने को तैयार नहीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो 25 जून बाद ही बारिश की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस बीच तापमान में उछाल आएगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी।
पिछले दिनों तापमान 45 डिग्री के आसपास मंडरा रहा था। इसके चलते लोगों को गर्मी से खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर को तो शहर की सड़कें सुनसान होने लगी थी। आवश्यक काम होने पर ही लोग घरों से निकल रहे थे। लू का खतरा बढ़ गया था। पंखे, कूलर भी जवाब देने लगे थे। जून में यह दौर उतार पर आ गया। तापमान में गिरावट आई, जिसके चलते गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। अब फिर से तापमान उछाल पर आएगा, इसके चलते लोगों को गर्मी फिर से परेशान करेगी।
फिलहाल बारिश के आसार नहीं
मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री था। लेकिन अब तापमान बढ़ेगा। बुधवार तक तापमान 42 डिग्री तक जाने की संभावना है। जहां तब बारिश की बात है 25 जून तक कोई आसार नहीं है। इसके बाद ही बारिश की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गौरव व्यास शाजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।