उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने किया स्लीपर बस सेवा का शुभारम्भ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन में कुल 11689 बसे ( हाई एंड वॉल्वो/स्कैंनिया,मिड सिग्मेंट वातानुकूलित एवं साधारण श्रेणी की अनुबंधित 2798 बसों को सम्मिलित करते हुए) है,ये बसें प्रदेश के विभिन्न मार्गो पर यात्रियों की उपलब्धता के द्रष्टिगत संचालित की जा रही है।

अन्य प्रदेशो में भी स्लीपर बस सेवाए काफी लोकप्रिय है| इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता की मांग को देखते हुए लम्बी दूरी के मार्गो पर रेल के समानांतर एवं ऐसे मार्ग, जहाँ रेल यातायात की सुविधा उपलब्ध नहीं है,पर यात्रियों को आरामदायक यात्रा हेतु वातानुकूलित स्लीपर बसों के संचालन की योजना है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा प्रथम चरण में 45 वातानुकूलित स्लीपर बसों के संचालन हेतु एलओआई निर्गत की जा चुकी है।

इसी क्रम में आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ से देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ते हुए एक वातानुकूलित बस सेवा का शुभारम्भ प्राद्योगिक रूप में माननीय परिवहन मंत्री के कुशल मार्ग दर्शन में परिवहन निगम मुख्यालय से किया गया। ये स्लीपर बस सेवा आलमबाग बस टर्मिनल से आनंद विहार दिल्ली के लिए रात्रि 10:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा आगरा एक्सप्रेस वे होते हुए कुल 523 किमी० की दूरी लगभग 7:30 घंटे में तय करते हुए अगले दिन सुबह लगभग 6 बजे आनंद विहार दिल्ली पहुंचेगी। उक्त स्लीपर बस सेवा में प्रति व्यक्ति किराया 1175 रूपए निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।