उत्तराखंड:रिखणीखाल बडखेत मला के विकास कार्य शक के घेरे में

पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद पाैडी गढ़वाल के विकासखंड रिखणीखाल के बडखेत मला ग्राम सभा के पूर्व सैनिक यशवंत नेगी ने ग्राम सभा प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली के आराेप लगाये है।पूर्व में यशवंत नेगी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबाेध उनियाल के जनता दरवार में भी प्रमुखता से आवाज उठा चुके हैं। साथ में सभी संबंधित विभाग एवं अधिकारी वर्ग से भी विकास कार्यों की जाँच की बात कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार जब मीडिया यशवंत नेगी के गाँव बडखेत मला पहुची ताे कई विकास कार्य शक के घेरे में हैं। ग्राम सभा प्रधान मीडिया के सामने यशवंत नेगी के सवालाें का जबाब नही दे पा रही थी। सीसी मार्ग एेसे है कि जिनमें सीमेंट नाम का लगाया हुआ है
किसी भी जगह पर वाेर्ड नही लगाये है। पूर्व में यशवंत नेगी की शिकायत पर सरकार द्वारा जाँच के आदेश दिए गए थे परंतु शायद अधिकारी वर्ग भी खानापूर्ति करके चले गए।

पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।