ईवीएम के भ्रांति को दूर करने के लिए हुआ जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी/पिंडरा- ईवीएम मशीन को लेकर आम लोगों में फैलाये जा रहे भ्रांति को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पिंडरा तहसील परिसर के सभागार में जनजागरूकता अभियान के तहत मार्क पोल के जरिये ईवीएम मशीन व वी0वी0पी0 मशीन का प्रदर्शन कर आम लोगों के बीच प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वोटिंग करने के तरीके और उसकी सत्यता के जांच के तरीके भी बताए गए। प्रदर्शन के के दौरान आम लोगों के अलावा तहसील के कर्मचारी, लेखपाल व कानूनगो भी शामिल रहे। एसडीएम पिंडरा डॉ एन एन यादव व तहसीलदार शशिकांतमणि ने बताया कि यह प्रदर्शन कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक चला।जिसमे लोगों के जिज्ञासा के बाबत जानकारी देने के साथ मार्क पोल के जरिये वोटिंग भी कराई गई। संचालन नायब तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने किया। मास्टर ट्रेनर के रूप में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के योगेश त्रिपाठी, सुमित गुप्ता, रंजन पाठक,उमेश सिंह, यश कुमार व अजगरा विधानसभा से एकलव्य सिंह रहे।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय नेशनल हेड (AV News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।