ईद को लेकर सजे कपड़ा बाजार, जमकर खरीदारी कर रहे रोजेदार, शरारा और पाकिस्तानी सूट की डिमांड

बरेली। ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह है। इनकी खुशियों में चार चांद लगाने के लिए बाजार भी सजे हुए हैं। सेवई मार्केट से लेकर कपड़ा बाजार गुलजार है। धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर के अलावा गांव के बाजारों में भी ईद को लेकर काफी रौनक है। छोटी से लेकर बड़ी दुकानों में लोग मनपसंद सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चे भी उत्साहित हैं। वह भी अपनी पसंद के कपड़े खरीद रहे है। आपको बता दें कि इस दिन सबसे अलग दिखने के लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही खरीदारी शुरू कर देती हैं। जिसको लेकर शहर के कपड़ा बाजार भी नए-नए फैशनेबल कपड़ों से सज चुके है। जहां पाकितानी सूट, एंब्रॉयडरी कुर्ता, नायरा कट, चिकनकारी सूट, कॉटन कुर्ती प्लाजो, जयपुरी सूट, अनारकली गाउन, अनारकली सूट, कॉटन लोन पाकिस्तानी सलवार कमीज और शरारा सेट जैसी ड्रेसें उपलब्ध हैं। जिनकी खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे मे महिलाएं सबसे अधिक मांग शरारा और पाकिस्तानी सूट की कर रही है। ज्यादातर युवा वर्ग ही उमड़ रहा है। वही उम्रदराज लोग कुर्ता पायजामा की खरीद में रुचि दिखा रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।